राज्य ब्यूरो, लखनऊ। रोडवेज बसों के लिए अब यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। किसी मार्ग पर कितने अंतराल पर बस चलनी चाहिए, यह तय करने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) की मदद ली जाएगी।
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) इसके लिए करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से नई व्यवस्था लागू करने जा रहा है। इसके लिए निविदा आमंत्रित की गई है।