National
फोन पर बिना इंटरनेट के चलेगा स्वदेशी AI, भारत ने लॉन्च किए तीन मॉडल; जानिए खूबियां
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मॉडल विकसित करने की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए मंगलवार को तीन स्वदेशी एआई मॉडल लॉन्च कर दिए। इनकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि इन्हें मोबाइल पर इस्तेमाल
लेखक Digital Desk61K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मॉडल विकसित करने की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए मंगलवार को तीन स्वदेशी एआई मॉडल लॉन्च कर दिए। इनकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि इन्हें मोबाइल पर इस्तेमाल करने के लिए इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत नहीं होगी।
इंडिया एआई मिशन के तहत घरेलू कंपनियों द्वारा विकसित इन एआई मॉडलों में ईकेए-1, धीर 2बी और धीर 5बी शामिल हैं। ये मॉडल गणित के सवाल हल करने, कोडिंग, वैज्ञानिक शोध और साइबर सुरक्षा जैसे कामों में मदद करेंगे। इन मॉडलों को इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने लॉन्च किया। इंडिया एआई मिशन का उद्देश्य स्वदेशी एआई क्षमताओं और लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स बनाना है।



-1795421286380.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)