जागरण संवाददाता, मेरठ। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), स्मार्ट सिंचाई, ड्रोन और डिजिटल तकनीक के जरिए खेती को नई दिशा देने की तैयारी है। परंपरागत कृषि पद्धतियों को आधुनिक वैज्ञानिक नवाचारों से जोड़कर किसानों की आय बढ़ाने और उत्पादन को अधिक लाभकारी बनाने के उद्देश्य से सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सोमवार को अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ।