National
ACP Agra के गले लग फफक पड़ीं बुजुर्ग महिला, बेटे जैसा दिखा अपनापन; साड़ी देख हुईं खुश
जागरण संवाददाता, आगरा। नवरात्र चल रही हैं। देवी मां की आराधना घर-घर हो रही है। कुछ ऐसे भी परिवार हैं, जो अपनी मां को अपने साथ नहीं रख सके। वृद्धाश्रम में छोड़ आए। हालांकि वहां दूसरे बुजुर्गों का साथ है। तन्हाई खलती नहीं।
लेखक Rajpratap Singh111K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, आगरा। नवरात्र चल रही हैं। देवी मां की आराधना घर-घर हो रही है। कुछ ऐसे भी परिवार हैं, जो अपनी मां को अपने साथ नहीं रख सके। वृद्धाश्रम में छोड़ आए। हालांकि वहां दूसरे बुजुर्गों का साथ है। तन्हाई खलती नहीं। लेकिन फिर भी परिवार की याद सालती रहती है। ऐसे ही एक बुजुर्ग महिला ने सामने एसीपी हरीपर्वत को देखा तो जैसे बेटे का अक्स नजर आ गया। महिला एसीपी के गले लगकर फफक उठीं।
सिकंदरा स्थित रामलाल वृद्धाश्रम में बुधवार को सेवा, सम्मान एवं संवेदनशीलता का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। मिशन शक्ति अभियान के तहत एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बुजुर्गों से मुलाकात की तो बुजुर्ग भावुक हो गए। एसीपी ने बुजुर्गों को गले लगाकर अपनत्व का अहसास कराया और उन्हें फल वितरित किए। अपनत्व और भावुक पलों को देख लोगों की आंखें गीली हो उठीं। एसीपी ने वृद्ध महिलाओं को साड़ियां भेंट कीं।

-1795698814559.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

