जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और हर बार की तरह नशा एक बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। विपक्षी दल पंजाब की आम आदमी पार्टी पर बड़े-बड़े आराेप लगा रहे हैं।
भाजपा की छात्र ईकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने भी नशे के खिलाफ आवाज बुलंद की है। पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्च खोले एबीवीपी से स्टूडेंट्स को पुलिस ने हिरासत में लिया।