डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के कालिंदी कुंज घाट पर यमुना नदी में उठ रहे सफेद झाग और प्रदूषण को लेकर एक बार फिर राजनीतिक घमासान छिड़ गया है। इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर तीखा हमला बोला है और सत्तारूढ़ दल के नेताओं को खुली चुनौती दी है।
26 किमी तक यमुना का पानी रहता है साफ
आप ने भाजपा नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्हें दिल्ली की भौगोलिक और भौगोलिक-नदियों की बुनियादी स्थिति का ज्ञान नहीं है।