जागरण संवाददाता, अमृतसर। शुक्रवार को श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज की अगुवाई में पांच सिंह साहिबों की एक बैठक सेक्रेटेरिएट श्री अकाल तख्त साहिब में की गई। इस दौरान लुधियाना के पायल विधानसभा क्षेत्र के विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा के मामले पर चर्चा हुई और मनविंदर सिंह ग्यासपुरा को तनखाहिया घोषित कर दिया गया।