रोहित कुमार, चंडीगढ़। कॉमेडी के मंच से संसद और फिर पंजाब की सत्ता के शीर्ष तक पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान अब 2027 के विधानसभा चुनाव में अपनी तीसरी चुनावी पारी के लिए तैयार हैं।
आम आदमी पार्टी ने शनिवार को 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें सबसे प्रमुख नाम मुख्यमंत्री भगवंत मान का है, जिन्हें एक बार फिर धूरी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है।