डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। चंडीगढ़ में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर आम आदमी पार्टी प्रदर्शन कर रही है। रोष मार्च के तहत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता चुनाव कार्यालय घेरने के लिए आगे बढ़े। इस बीच कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी दिखी।
वहीं, पंजाब पुलिस ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को हिरासत में लिया है। वह चंडीगढ़ में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और आम आदमी पार्टी के कई विधायक पहुंचे हैं।