जागरण संवाददाता, पटियाला। पंजाब की राजनीति में आम आदमी पार्टी को समाना विधानसभा हलके में बड़ा झटका लगा है। मौजूदा विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
लंबे समय से पार्टी हाईकमान से उनकी चल रही दूरी और समाना में पार्टी की नई राजनीतिक व्यवस्था को लेकर बनी नाराजगी के बीच उनके इस फैसले को अहम माना जा रहा है।