डिजिटल डेस्क, पटना। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), मौसम विज्ञान केंद्र पटना द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, आज 9 नवंबर को बिहार के सभी 38 जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क और साफ बना रहेगा।
राज्य भर में किसी भी प्रकार की मौसमी चेतावनी जारी नहीं की गई है। अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश इलाकों में सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है।
वहीं, आज उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व के सभी जिलों में बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा।