डिजिटल डेस्क, वाराणसी। यूपी को आज एक और सौगात रेलमंत्री देने जा रहे हैं। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव एक दिनी दौरे पर शनिवार को काशी आएंगे और वह वंदे भारत स्लीपर को हरी झंडी दिखाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे। शाम चार बजे बनारस रेलवे स्टेशन पहुंचकर वंदे भारत को हरीझंडी दिखाने का कार्यक्रम है। यह ट्रेन रात 20:50 बजे प्रस्थान करेगी और सुबह 5.55 बजे दिल्ली पहुंचेगी। आइये जानते हैं इस ट्रेन की कुछ खासियतें।