अनूप कुमार सिंह, नई दिल्ली। मानसिक स्वास्थ्य से जूझ रहे व्यक्ति को कई बार रोग से ज्यादा मुश्किल समाज का व्यवहार परेशानी देता है। उसे कमजोर समझना, पागल कहना, उसकी परेशानी का मजाक उड़ाना और उपचार लेने पर ताने देकर उसे चुप करा देता है।
इस चुनौती से निपटने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मोजेक टूलकिट योजना जारी की है।
इसमें मानसिक बीमारी को लेकर समाज की सोच बदलने के लिए स्कूलों, अस्पतालों, कार्यस्थलों, परिवारों और समुदायों में व्यवहार और व्यवस्था बदलने पर जोर दिया गया है।