जागरण संवाददाता, मोहाली। पंजाब सरकार की ओर से मिशन रोजगार के तहत मंगलवार को 801 युवाओं को सरकारी नौकरी मिली। मोहाली के विकास भवन में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे।
सत्ता में आने के बाद से ही पंजाब सरकार युवाओं को सरकारी नौकरियां देने की दिशा में लगातार काम कर रही। सरकारी नौकरी सरकार की गारंटियों में से एक है। वर्ष 2022 से अब तक  71,777 युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी हैं।