जागरण संवाददाता, आगरा। ग्रीन गैस द्वारा पाइप लाइन के मेंटेनेंस कार्य ने मंगलवार को हजारों परिवारों की रसोई का बजट और दिनचर्या बिगाड़ दी। सीएनजी की आपूर्ति बाधित होने से करीब 70 हजार घरेलू और 18 हजार व्यावसायिक उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। घरों में खाना बनाने के लिए गैस नहीं मिली तो किसी ने इंडक्शन का सहारा लिया, किसी ने होटल और रेस्टोरेंट से खाना मंगाया।
कई परिवारों को रोटी तक बाहर से मंगानी पड़ी। वहीं, कुछ सीएनजी पंपों पर सन्नाटा पसरा रहा। गैस भरवाने पहुंचे वाहन चालक भी खाली हाथ लौट गए। बुधवार को दोपहर तक परेशानी रह सकती है।