राज्य ब्यूरो, रांची। हाई कोर्ट के जस्टिस आर मुखोपाध्याय और जस्टिस राम शर्मा की अदालत में हाई कोर्ट की महिला अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में जांच की मांग वाली याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई।
सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने शपथ पत्र दाखिल कर बताया कि मामले के निष्पक्ष और त्वरित अनुसंधान के लिए आठ सदस्यीय एसआइटी का गठन किया गया है। इस एसआईटी टीम का नेतृत्व हजारीबाग सदर एसडीपीओ करेंगे।