जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश से हथियार सप्लाई करने आए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से आठ देसी पिस्टल और 16 मैगजीन बरामद की गई हैं।
हथियार सप्लाई की सूचना मिली
पुलिस के अनुसार, 29 अक्टूबर को क्राइम ब्रांच सेक्टर-40 ने सेक्टर-112 बजघेड़ा से दीपक और राहुल नाम के दो लोगों को 5 पिस्टल, 11 मैगजीन और एक कार के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई तो हथियारों के सोर्स को लेकर अहम जानकारी मिली।