National
दीवाली पर बदली दिल्ली के सबसे बड़े इलेक्ट्रिकल बाजार की तस्वीर, 70% से ज्यादा सामान Made in India; चीन को 'झटका'
नेमिष हेमंत, नई दिल्ली। रोशनी के महापर्व दीपावली पर दिल्ली का थोक इलेक्ट्रिकल मार्केट भागीरथ पैलेस स्वदेशी क्रांति की चमक बिखेर रहा है। चीनी लड़ियों के आधिपत्य को ध्वस्त कर स्वदेशी उत्पादों ने बाजार में अपनी मजबूत धाक दर
लेखक Nimish Hemant128K पढ़े गए

नेमिष हेमंत, नई दिल्ली। रोशनी के महापर्व दीपावली पर दिल्ली का थोक इलेक्ट्रिकल मार्केट भागीरथ पैलेस स्वदेशी क्रांति की चमक बिखेर रहा है। चीनी लड़ियों के आधिपत्य को ध्वस्त कर स्वदेशी उत्पादों ने बाजार में अपनी मजबूत धाक दर्ज कराई है।
भागीरथ पैलेस के थोक कारोबार में बिजली की लड़ियों, एलईडी लाइट्स और इलेक्ट्रिकल सजावट के सामान में स्वदेशी उत्पादों की हिस्सेदारी इस बार 70 प्रतिशत के पार पहुंच चुकी है। जबकि, वर्ष 2020 के पूर्व तक यह शतप्रतिशत चीन उत्पाद पर निर्भर था।


-1795403058255.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
