National
हिमाचल प्रदेश सरकार ने बदले 7 HPS अधिकारी, DSP विजिलेंस फिरोज को शिमला में इंटेलिजेंस का जिम्मा
जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने सात एचपीपीएस अधिकारियों के तबादला और तैनाती आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग की 22 अक्टूबर की अधिसूचना के अनुसार नई जिम्मेदारि
लेखक Chaitanya Thakur193K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने सात एचपीपीएस अधिकारियों के तबादला और तैनाती आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग की 22 अक्टूबर की अधिसूचना के अनुसार नई जिम्मेदारियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
बबीता बनगढ़ में एएसपी तैनात
2008 बैच की एचपीपीएस अधिकारी बबीता राणा, प्रथम हिमाचल प्रदेश सशस्त्र पुलिस बटालियन जुन्गा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद से प्रथम भारतीय रिजर्व बटालियन बनगढ़, ऊना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (लीव रिजर्व) तैनात की गई हैं।



