डिजिटल डेस्क, पूर्णिया/भागलपुर। Kosi Graduate MLC Election Result Live: बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव की मतगणना पूर्णिया जिला स्कूल परिसर स्थित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के क्षेत्रीय कार्यालय भवन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है। 14 जिलों के विस्तृत भौगोलिक क्षेत्र और 73,700 मतपत्रों की छंटनी व बंडलिंग के कारण वोटों की गिनती की प्रक्रिया काफी लंबी खिंच गई है।