National
7.29 करोड़ की ठगी का मामला, फर्जी NHAI अधिकारी की बठिंडा कोर्ट ने जमानत ठुकराई
जागरण संवाददाता, बठिंडा। नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया का फर्जी डिप्टी जनरल मैनेजर बनकर टोल प्लाजा का ठेका दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी करने के आरोपी राकेश गोयल को अदालत से बड़ा झटका लगा है। बठिंडा की
लेखक Digital Desk56K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, बठिंडा। नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया का फर्जी डिप्टी जनरल मैनेजर बनकर टोल प्लाजा का ठेका दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी करने के आरोपी राकेश गोयल को अदालत से बड़ा झटका लगा है। बठिंडा की अदालत ने आरोपित की दोनों जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। आरोपी पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 7.29 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने के आरोप हैं। दोनों मामले थाना थर्मल में दर्ज हैं।
जानकारी के अनुसार, करीब 2.40 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के पहले मामले में तीन दिन पहले ही आरोपित की जमानत याचिका खारिज हो चुकी थी। अब 7 करोड़ रुपये से अधिक की रकम से जुड़े दूसरे मामले में भी सत्र न्यायाधीश गगनदीप सिंह गर्ग की अदालत ने उसे राहत देने से इनकार कर दिया। अदालत में सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने दलील दी कि आरोपी को झूठे मामले में फंसाया गया है।



-1795421286380.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)