National
रेवाड़ी में वायु प्रदूषण पर नकेल: 60 फैक्ट्रियों पर 24 घंटे CCTV और सेंसर की नजर
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। जिले में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) ने सख्त कदम उठाए हैं। बड़ी मात्रा में प्रदूषण उत्सर्जित करने वाली रेड कैटेगरी की 60 फैक्ट्रियों पर अब 2
लेखक Gobind Singh40K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। जिले में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) ने सख्त कदम उठाए हैं। बड़ी मात्रा में प्रदूषण उत्सर्जित करने वाली रेड कैटेगरी की 60 फैक्ट्रियों पर अब 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों और स्मार्ट सेंसरों से निगरानी की जाएगी।
इनमें मुख्य रूप से फूड प्रोसेसिंग और टेक्सटाइल फैक्ट्रियां शामिल हैं, जिन पर बोर्ड की विशेष नजर है। इन फैक्ट्रियों में लगे कैमरों से निकलने वाला लाइव वीडियो फीड रियल-टाइम स्ट्रीमिंग प्रोटोकॉल (आरटीएसपी) के माध्यम से सीधे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) और हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सर्वर से जुड़ा हुआ है।



