केशव त्यागी, हापुड़। हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गढ़-दिल्ली रोड स्थि लोहिया पार्क कट के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक छह महीने से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। हादसे में गंभीर रूप से घायल विकास को हापुड़ से पिलखुवा और फिर मेरठ रेफर किया गया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ।
पीड़ित की मां कांता की शिकायत पर अब हापुड़ नगर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव सबली की कांता ने बताया कि 14 मई 2026 की रात करीब साढ़े दस बजे उनका बेटा विकास मजदूरी करके घर लौट रहा था।