National
विरोधियों से फर्क नहीं, इन 6 नेताओं से लेते हैं प्रेरणा; CM सम्राट ने बताया बिहार के विकास का मंत्र
डिजिटल डेस्क, पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर विपक्ष का विरोध कोई असर नहीं डालता। वे कहते हैं कि उनका काम पर फोकस है। विपक्ष का काम ही विरोध करना है।
लेखक Digital Desk42K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर विपक्ष का विरोध कोई असर नहीं डालता। वे कहते हैं कि उनका काम पर फोकस है। विपक्ष का काम ही विरोध करना है।
इस क्रम में उन्होंने यह भी कहा कि वे पूर्व सीएम नीतीश कुमार, लालू प्रसाद, कर्पूरी ठाकुर, श्री कृष्ण सिंह, रामवलिास पासवान और सुशील मोदी के बताए रास्ते पर चलकर बिहार का विकास कर रहे हैं।
वे शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में दैनिक जागरण से विशेष बातचीत कर रहे थे। विपक्ष के हमलों और राजनीतिक विरोध के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह विरोधियों की बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते।



