National
यूपी में 6 जगह पदयात्रा करेगी BJP, गाजियाबाद में CM योगी और भाजपा अध्यक्ष गोरखपुर में संभालेंगे कमान
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। भाजपा ने लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत प्रदेश में छह स्थानों पर पदयात्रा करने का कार्यक्रम बनाया है, जिसमें पश्चिम क्षेत्र के गाजियाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच नवंबर को पदयात्रा
लेखक Digital Desk166K पढ़े गए
-1793482431979.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। भाजपा ने लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत प्रदेश में छह स्थानों पर पदयात्रा करने का कार्यक्रम बनाया है, जिसमें पश्चिम क्षेत्र के गाजियाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच नवंबर को पदयात्रा करेंगे।
चार नवंबर को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य काशी क्षेत्र के प्रयागराज में, जबकि कानपुर में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि बनेंगे। इसी दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। तीन नवंबर को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान अवध क्षेत्र के लखनऊ में, जबकि ब्रज क्षेत्र के बरेली में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पदयात्रा पर निकलेंगे।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)