जागरण संवाददाता, अलीगढ़। एटा चुंगी फ्लाईओवर का काम तेजी से चल रहा है। 12 पिलर खड़े होने के बाद उन पर बीम रखने का काम चल रहा है। फ्लाईओवर की मजबूती के लिए 50 आरसीसी के साथ छह स्टील के बीम भी रखे जा रहे हैं। इस बीच दोनों ओर एप्रोच रोड बनाने का काम जारी है। निर्धारित लक्ष्य मई 2027 से पहले इसे पूरा करने की तैयारी चल रही है।
एटा चुंगी चौराहे पर 650 मीटर लंबा फ्लाईओवर निर्माणाधीन है।