National
54 साल बाद फिर वही जादू! 4K रेस्टोरेशन में लंदन में दिखाई गई कमाल अमरोही की 'पाकीज़ा', मौजूद रहा परिवार
जागरण संवाददाता, अमरोहा। कमाल अमरोही द्वारा निर्देशित फिल्म पाकीजा को अब आने वाली पीढ़ी के दर्शक नए प्रिंट में देख सकेंगे। लंदन स्थित ब्रिटिश फिल्म इंस्टीटयूट में आयोजित फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म के प्रिंट 4के रेस्टोरे
लेखक Digital Desk113K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, अमरोहा। कमाल अमरोही द्वारा निर्देशित फिल्म पाकीजा को अब आने वाली पीढ़ी के दर्शक नए प्रिंट में देख सकेंगे। लंदन स्थित ब्रिटिश फिल्म इंस्टीटयूट में आयोजित फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म के प्रिंट 4के रेस्टोरेशन में लांच किए गए। स्क्रीनिंग के इस मौके पर कमाल अमरोही का परिवार मौजूद रहा।
18 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में पाकीजा के रिलीज होने के 54 साल बाद भी दर्शकों के सिर इसका जादू देखने को मिला। अमरोहा के मुहल्ला लकड़ा निवासी फिल्म निर्देशक कमाल अमरोही की कालजयी फिल्म पाकीजा 1972 में रिलीज हुई थी।



