National
'5 करोड़ दो वरना जान से मार देंगे', दिल्ली में डिफेंस कंपनी के MD को गैंगस्टर रोहित गोदारा की धमकी
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी में एक डिफेंस कंपनी के संस्थापक और प्रबंध निदेशक से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
लेखक mohammed saqib135K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी में एक डिफेंस कंपनी के संस्थापक और प्रबंध निदेशक से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
पीड़ित की पहचान साहिल लूथरा के रूप में हुई है। वह रक्षा क्षेत्र से जुड़ी कंपनी विजयन त्रिशूल डिफेंस सॉल्यूशंस के संस्थापक और एमडी हैं। उन्होंने गैंगस्टर रोहित गोदारा पर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।



