मनाेज कुमार, अकबरपुर (नवादा)। बेटी के जन्म को लेकर समाज में सकारात्मक सोच और बेटा-बेटी के समान महत्व का संदेश देने वाली एक सुखद तस्वीर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर में देखने को मिली। यहां पिथौरी गांव निवासी मुनिरक शर्मा के घर पांच बेटों के बाद एक बेटी ने जन्म लिया।
परिवार में लंबे इंतजार के बाद बेटी के आगमन से खुशियों की लहर दौड़ गई। नवजात बच्ची के जन्म की खबर मिलते ही स्वजन और रिश्तेदारों में उत्साह का माहौल बन गया।