राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) में वित्तीय देनदारियों और भत्तों को लेकर असंतोष गहरा चुका है। एचआरटीसी पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से लंबित वित्तीय लाभ जारी करने के लिए दिया गया 31 अक्टूबर का अल्टीमेटम समाप्त होने के बाद अब पेंशनर्स ने 3 नवंबर से निगम मुख्यालय का अनिश्चितकालीन घेराव करेंगे।

वहीं, त्योहारी सीजन को देखते हुए स्टेट एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन ने भी मोर्चा खोलते हुए दिवाली से पहले 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) जारी करने और 1 तारीख को वेतन भुगतान सुनिश्चित करने की मांग उठाई है।