National
मतदाता सूची फर्जीवाड़ा मामले में 5 AERO पर जांच शुरू, पीलीभीत में 150 BLO घर-घर जाकर करेंगे वोटर लिस्ट में सुधार
जागरण संवाददाता, पीलीभीत। मतदाता सूची फर्जीवाड़ा में पांच सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) की भूमिका संदिग्ध मानते हुए जांच बैठा दी गई। इन्हें नाम परिवर्तन वाले आवेदनों (फार्म-आठ) की जांच के लिए नियुक्त किया ग
लेखक Digital Desk71K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। मतदाता सूची फर्जीवाड़ा में पांच सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) की भूमिका संदिग्ध मानते हुए जांच बैठा दी गई। इन्हें नाम परिवर्तन वाले आवेदनों (फार्म-आठ) की जांच के लिए नियुक्त किया गया था, मगर ऐसा नहीं हो सका। वोटर रजिस्ट्रेशन सेंटर (वीआरसी) के कंप्यूटर आपरेटर अनिल कुमार ने फार्म आठ के बिना शहर विधानसभा क्षेत्र के 10,470 मतदाताओं या उनके पिता के नाम बदल दिए।



