National
विदेश बसने की होड़: 5 साल में 9.25 लाख भारतीयों ने ली OECD देशों की नागरिकता, लिस्ट में भारत नंबर-1
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय नागरिकों ने एक बार फिर अमीर देशों की नागरिकता हासिल करने वालों की सूची में शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) की ‘इंटरनेशनल माइग्रेशन आउटलुक – 2026’ रिपोर्ट के अ
लेखक Digital Desk145K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय नागरिकों ने एक बार फिर अमीर देशों की नागरिकता हासिल करने वालों की सूची में शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) की ‘इंटरनेशनल माइग्रेशन आउटलुक – 2026’ रिपोर्ट के अनुसार, 2020 से 2024 के बीच लगभग 9.25 लाख भारतीयों ने OECD सदस्य देशों की नागरिकता प्राप्त की।
यह आंकड़ा 2015-2019 के दौरान के 6.5 लाख से 41 प्रतिशत अधिक है। भारत उन देशों में सबसे आगे है, जिनके नागरिकों ने OECD देशों की नागरिकता ली। इस अवधि में सीरिया और मेक्सिको के लगभग 5.9 लाख-5.9 लाख नागरिकों ने नागरिकता हासिल की।



