National
आगरा पुलिस ने किया 48 KG चांदी चोरी का खुलासा: चलती बस में प्लाई काटकर की चोरी, पूर्व ड्राइवर ही निकला मास्टरमाइंड
जागरण संवाददाता, आगरा। आगरा से वाराणसी जा रही संजय ट्रैवल्स की स्लीपर कोच बस से 75 लाख रुपये 48 किलोग्राम चांदी चोरी की घटना का पुलिस ने शुक्रवार को पर्दाफाश कर दिया। वारदात की पूरी पटकथा बस के ही पूर्व चालक ने लिखी थी।
लेखक Ali Abbas93K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, आगरा। आगरा से वाराणसी जा रही संजय ट्रैवल्स की स्लीपर कोच बस से 75 लाख रुपये 48 किलोग्राम चांदी चोरी की घटना का पुलिस ने शुक्रवार को पर्दाफाश कर दिया। वारदात की पूरी पटकथा बस के ही पूर्व चालक ने लिखी थी। उसकी सटीक मुखबिरी पर बदमाशों ने चलती बस की प्लाई काटकर डिग्गी से दो कट्टे चांदी के पार कर दिए थे। पुलिस ने सरगना समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि 40 प्रतिशत शुद्धता वाली चोरी गई 48 में 16 किलोग्राम चांदी ही बरामद हो सकी है।
आजमगढ़ के जहानागंज निवासी चंदन सिंह ने 11 सितंबर को रकाबगंज थाने में स्लीपर कोच बस से दो कट्टे चांदी चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया था। चंदन सिंह का वाराणसी में चांदी का कारोबार है।
आजमगढ़ के जहानागंज निवासी चंदन सिंह ने 11 सितंबर को रकाबगंज थाने में स्लीपर कोच बस से दो कट्टे चांदी चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया था। चंदन सिंह का वाराणसी में चांदी का कारोबार है।


-1795787298913.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
