National
ब्रेन हेमरेज से अमेरिका में कैथल के युवक की मौत, 42 लाख रुपये कर्ज लेकर भेजा था US
संवाद सहयोगी, पूंडरी। पूंडरी क्षेत्र के गांव टयोंठा के रहने वाले करीब 26 वर्षीय युवक अजय चौधरी की अमेरिका में ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई। युवक करीब 3 साल पहले अमेरिका गया था। तबीयत बिगड़ने पर आसपास में रहने वाले उसके साथि
लेखक Rohtash Sharma121K पढ़े गए
-1791494229190.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
संवाद सहयोगी, पूंडरी। पूंडरी क्षेत्र के गांव टयोंठा के रहने वाले करीब 26 वर्षीय युवक अजय चौधरी की अमेरिका में ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई। युवक करीब 3 साल पहले अमेरिका गया था। तबीयत बिगड़ने पर आसपास में रहने वाले उसके साथियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस समय वह शिकागो में रह रहा था और एक राशन के स्टोर पर काम कर रहा था।
उसके परिवार में माता-पिता और एक बहन है, लगभग पौना एकड़ जमीन है, आर्थिक स्थिति कमजोर है। परिवार ने अजय को ये सोचकर विदेश भेजा था कि वहां जाकर दो पैसे कमाएगा और परिवार की गरीबी दूर करेगा, लेकिन अब अजय की मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया।

-1795835073175.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

