National
दीवाली से पहले नकली मिठाइयों का भंडाफोड़, सिरसा की फैक्ट्री पर छापामारी में ग्लोकोज सिरप से बनी 400 KG बर्फी जब्त
जागरण संवाददाता, सिरसा। सिरसा में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नटार रोड पर स्थित नकली मिठाई बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा कार्रवाई की है। इस दौरान टीम ने 400 किलोग्राम नकली बर्फी बरामद कर उसे नष्ट किया और सामान के सैंपल ए
लेखक Amandeep Kamboj94K पढ़े गए
-1793069666375.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, सिरसा। सिरसा में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नटार रोड पर स्थित नकली मिठाई बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा कार्रवाई की है। इस दौरान टीम ने 400 किलोग्राम नकली बर्फी बरामद कर उसे नष्ट किया और सामान के सैंपल एकत्र किए है। फैक्ट्री मालिक 160 रुपये किलो में दुकानों पर सप्लाई करता था।
जांच में सामने आया कि फैक्ट्री में पुरानी और खराब बर्फी को पीसकर उससे नई बर्फी तैयार की जा रही थी। विभाग की टीम ने मिठाई बनाने की प्रक्रिया, साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों में गंभीर खामियां मिलने पर कार्रवाई की है।



