National
दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 400 के पार पहुंचा AQI; बुजुर्गों और बच्चों को घर से बाहर न निकलने की सलाह
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हवा इस कदर जहरीली होती जा रही है कि अब यहां लोगों का सांस लेना तक दूभर हो चुका है। हर रोज सामने आ रहे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के आंकड़े काफी डरावने हैं
लेखक Digital Desk101K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हवा इस कदर जहरीली होती जा रही है कि अब यहां लोगों का सांस लेना तक दूभर हो चुका है। हर रोज सामने आ रहे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के आंकड़े काफी डरावने हैं।
कभी 400 पार तो कभी 500 पार तो कभी 600 पार और आज यानी की शुक्रवार को भी एक्यूआई 408 के करीब पहुंच गया। अगर इसी तरह से यह बढ़ोतरी जारी रही, तो वो दिन दूर नहीं जब दिल्ली एक जहरीली गैस चैंबर में तब्दील हो चुकी होगी।



