जागरण टीम, पटियाला। एक तो करेला दूसरे नीम चढ़ा। सर्दियां शुरू होते ही पंजाब सहित पूरे उत्तर भारत की हवा जहरीली हो जाती है।
फसलों के अवशेष जलाए जाने के साथ ही सड़कों और निर्माण स्थलों से धूल का उड़ना इसके बड़े कारण हैं। इन वजहों से पहले ही यहां की वायु प्रदूषित हो गई थी, जो कसर रह गई थी, उसे दीवाली के पटाखों ने पूरी कर दी।
यही वजह है कि तमाम बड़े शहरों-कस्बों की हवा की गुणवत्ता दीवाली के एक दिन पहले के मुकाबले अगले दिन कहीं अधिक दूषित पाई गई। लोगों का सांस लेना दूभर हो गया है। पंजाब में तो पराली की आग भी एक्यूआइ बिगाड़ने का बड़ा कारण रही।