National
राजस्थान में 40 विला खरीदने वाले IAS-IPS दंपति पर बड़ा एक्शन, एंटी करप्शन ब्यूरो ने शुरू की जांच
डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि उन्होंने अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग कर एक प्राइवेट होस्पिटैलिटी कंप
लेखक Digital Desk51K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि उन्होंने अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग कर एक प्राइवेट होस्पिटैलिटी कंपनी को अनुचित लाभ पहुंचाया और खुद व परिवार के सदस्यों के नाम पर बाजार मूल्य से काफी कम कीमत पर कई रिजॉर्ट विला खरीदे।
शिखर अग्रवाल हाल तक उद्योग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर थे। जांच में उनके और गोयल फैशंस प्राइवेट लिमिटेड (जो अनंता ब्रांड के तहत होटल और रिजॉर्ट संचालित करती है) के निदेशकों के बीच कथित संबंधों की पड़ताल की जाएगी।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)