National
40 घंटे बाद 6 साल की मासूम को आया होश, पंचकूला स्कूल मामले में 2 शिक्षिकाएं सस्पेंड; प्रिंसिपल पर FIR
जागरण संवाददाता, पंचकूला। पंचकूला सेक्टर-20 के गवर्नमेंट संस्कृति मॉडल स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र की क्रूरता का शिकार हुई केजी में पढ़ने वाली छह साल की बच्ची को 40 घंटे बाद होश आ गया। बच्ची का इलाज चंडीगढ़ पीजीआई में
लेखक Digital Desk134K पढ़े गए
-1793499937251.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, पंचकूला। पंचकूला सेक्टर-20 के गवर्नमेंट संस्कृति मॉडल स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र की क्रूरता का शिकार हुई केजी में पढ़ने वाली छह साल की बच्ची को 40 घंटे बाद होश आ गया। बच्ची का इलाज चंडीगढ़ पीजीआई में चल रहा है।
वहीं, शनिवार देर रात इस मामले में शिक्षा विभाग ने स्कूल के केजी और तीसरी कक्षा की दो अध्यापिकाओं को निलंबित कर दिया। इनमें केजी की इंचार्ज सिमरनजीत और तीसरी कक्षा की इंचार्ज पूजा शामिल हैं। मामले की प्राथमिक जांच में स्कूल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है, जिसके बाद सेक्टर-20 थाना पुलिस ने स्कूल प्रिंसिपल के अलावा दोनों क्लास टीचर्स पर एफआईआर दर्ज की गई है।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)