National
डॉक्टरों ने 4 KG का कैंसरयुक्त ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन, चार घंटे की सर्जरी के बाद मिली सफलता
जागरण संवाददाता, लखनऊ। लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के डाक्टरों ने चार किलोग्राम के विशाल कैंसरयुक्त स्तन ट्यूमर की जटिल सर्जरी कर एक महिला को जीवनदान दिया है। मरीज के स्तन में 35×25 सेंटीमीटर आकार का फाइलोड्स ट्यूमर था।
लेखक Vikash Mishra190K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, लखनऊ। लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के डाक्टरों ने चार किलोग्राम के विशाल कैंसरयुक्त स्तन ट्यूमर की जटिल सर्जरी कर एक महिला को जीवनदान दिया है। मरीज के स्तन में 35×25 सेंटीमीटर आकार का फाइलोड्स ट्यूमर था। फाइलोड्स ट्यूमर स्तन में विकसित होने वाला अपेक्षाकृत दुर्लभ ट्यूमर है। यह तेजी से बढ़ सकता है।
इसके कुछ प्रकार सौम्य होते हैं, जबकि कुछ कैंसरयुक्त यानी घातक भी हो सकते हैं। ऐसे मामलों में समय पर जांच, उचित उपचार और सर्जरी के बाद नियमित फालोअप बेहद जरूरी होता है।
-1795316919000.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


