राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा की राजनीति और विधायी इतिहास की चार पीढ़ियां सोमवार को एक ही मंच पर नजर आएंगी। मौका होगा हरियाणा विधानसभा की ओर से पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मेलन का।
इस सम्मेलन की खासियत केवल वर्तमान और पूर्व विधायकों का जमावड़ा नहीं, बल्कि एक ही मंच पर दशकों के संसदीय अनुभव, राजनीतिक सफर और नई पीढ़ी के प्रतिनिधित्व का संगम होना है। अब तक 57 वर्तमान विधायकों और 176 पूर्व विधायकों ने सम्मेलन में शामिल होने की सहमति दी है।