National
दीवाली पर दो स्पेशल ट्रेनों से 3900 यात्रियों ने किया सफर, चंदौली में DRM ने रेलकर्मियों को खिलाई मिठाई
जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली)। दीपावली पर अपनों के बीच पहुंचने की राह देख रहे यात्रियों के लिए पीडीडीयू मंडल की दो स्पेशल ट्रेनें मददगार बनीं।
लेखक Jagran News61K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली)। दीपावली पर अपनों के बीच पहुंचने की राह देख रहे यात्रियों के लिए पीडीडीयू मंडल की दो स्पेशल ट्रेनें मददगार बनीं।
रविवार को यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना के निर्देश पर पीडीडीयू जंक्शन से गया के लिए दो अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कराया गया।
दोनों ट्रेनों से करीब 3900 यात्रियों ने सफर किया। स्थानीय स्तर पर त्वरित निर्णय लेकर अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन कराने से यात्रियों को काफी राहत मिली। वहीं दीपावली के अवसर पर डीआरएम ने स्टेशन पर यात्री सेवा में जुटे रेलकर्मियों के बीच पहुंचकर मिठाई खिलाई और पर्व की शुभकामनाएं दीं।
-1795335070214.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


