National
दीपावली के एक सप्ताह बाद भी प्रदूषण से राहत नहीं, 370 के करीब पहुंचा पानीपत का AQI; अस्पताल पहुंच रहे लोग
जागरण संवाददाता, पानीपत। शहर में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार चिंता बढ़ा रहा है। दीपावली के एक सप्ताह बाद भी लोगों को जहरीली हवा से राहत नहीं मिल पा रही है। शुक्रवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) करीब 370 तक पहुंच गया
लेखक Digital Desk38K पढ़े गए
-1794587310544.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, पानीपत। शहर में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार चिंता बढ़ा रहा है। दीपावली के एक सप्ताह बाद भी लोगों को जहरीली हवा से राहत नहीं मिल पा रही है। शुक्रवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) करीब 370 तक पहुंच गया। प्रदूषण का यह स्तर स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक माना जाता है।
इसके चलते सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों की दिक्कतें बढ़ने लगी हैं। वहीं, आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी की शिकायत लेकर मरीज जिला नागरिक अस्पताल पहुंच रहे हैं।



