National
टोल पर हर महीने 360 रुपये देने से मिलेगी मुक्ति, अब ₹1500 में सालभर का पास; 20 KM के दायरे में रहने वालों को छूट
दीपक बहल, अंबाला। राष्ट्रीय राजमार्गों पर रोजाना सफर करने वाले स्थानीय वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। टोल प्लाजा से बार-बार गुजरने के लिए अब हर महीने 360 रुपये का स्थानीय पास बनवाने के बजाय सालभर का रियायती पास बनवाय
लेखक Deepak Behal119K पढ़े गए

दीपक बहल, अंबाला। राष्ट्रीय राजमार्गों पर रोजाना सफर करने वाले स्थानीय वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। टोल प्लाजा से बार-बार गुजरने के लिए अब हर महीने 360 रुपये का स्थानीय पास बनवाने के बजाय सालभर का रियायती पास बनवाया जा सकेगा। केंद्र सरकार ने इसके लिए सालाना 1500 और 3000 रुपये की दो दरें निर्धारित की हैं।
अभी मासिक पास के लिए सालभर में 4320 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। नई व्यवस्था के तहत टोल प्लाजा की स्थिति के अनुसार वाहन चालकों को सालाना 1320 से 2820 रुपये तक की बचत होगी।



