मनोज राणा, ऋषिकेश। यदि आप साहसिक खेलों के शौकीन हैं और गंगा की उठती गिरती लहरों के बीच रोमांच का अनुभव लेना चाहते हैं, तो ऋषिकेश का कौड़ियाला से रामझूला, निमबीच तक का राफ्टिंग ट्रैक आपका इंतजार कर रहा है।
करीब 36 किलोमीटर लंबे इस ट्रैक पर पड़ने वाले 17 से 18 रैपिड (गंगा की लहरें) आपको रोमांच से भर देंगे। ऋषिकेश को देश की एडवेंचर कैपिटल कहा जाता है और कौड़ियाला से रामझूला, निमबीच तक का यह ट्रैक सबसे लंबा और सबसे रोमांचक माना जाता है।