राज्य ब्यूरो, दिल्ली। राजधानी में नवंबर की शुरुआत ठंड के अहसास के साथ हुई। रविवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 18 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो एक नवंबर के लिहाज से 2023 के बाद सबसे कम है। यह सामान्य से 1.9 डिग्री कम रहा। सीएक्यूएम के अनुसार, सोमवार को सुबह सात बजे का एक्यूआई 307 दर्ज किया गया है। वहीं, तापमान 21 डिग्री सेल्सियस होने के साथ ही हवा में ह्यूमिडिटी दर्ज की गई।