डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरपुर। Pm Kisan Update:जिले के 3.7 लाख किसान समेत पूरे देश के करोड़ों अन्नदाताओं के लिए दीपावली से पहले बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आ गई है।
केंद्र सरकार की ओर से किसानों के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी गई है। पीएम किसान सम्मान निधि की अगली यानी 24वीं किस्त आगामी 30 अक्टूबर 2026 को जारी की जाएगी।
इस बड़ी सौगात से देश और जिले के किसानों में जबरदस्त खुशी की लहर दौड़ गई है। इसकी आधिकारिक जानकारी पीएम किसान सम्मान निधि की एक्स पोस्ट में दी गई है।