National
शिवा हत्याकांड: 3 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मृतक की मां ने जताया UP सरकार का आभार, अब बेटे की अस्थियों का करेंगी विसर्जन
जागरण संवाददाता, लखनऊ। शिवा शर्मा हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मृतक की मां रंजना ने उत्तर प्रदेश सरकार और लखनऊ पुलिस का आभार व्यक्त किया है। मामले में तीन आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद रंजना ने कहा कि पुलिस क
लेखक Digital Desk33K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, लखनऊ। शिवा शर्मा हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मृतक की मां रंजना ने उत्तर प्रदेश सरकार और लखनऊ पुलिस का आभार व्यक्त किया है। मामले में तीन आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद रंजना ने कहा कि पुलिस की इस तत्परता से उन्हें न्याय की उम्मीद जगी है।
हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके बेटे की हत्या की साजिश में शामिल हर एक दोषी को चिह्नित कर उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि किसी भी आरोपित को बख्शा न जा सके।



