National
कश्मीर की सियासत में उलटफेर, 3 नवंबर को इस्तीफा देंगे सांसद रुहुल्ला; सीट बचाने के लिए कद्दावर चेहरे की तलाश में NC
राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में सत्तासीन नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) ने श्रीनगर लोकसभा सीट से निर्वाचित सांसद सैयद आगा रुहुल्ला के इस्तीफा दिए जाने की स्थिति में अपने वरिष्ठ नेता अब्दुल रहीम राथर को उपचुनाव लड़ा सकती
लेखक Naveen Sharma105K पढ़े गए
-1793518823378.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में सत्तासीन नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) ने श्रीनगर लोकसभा सीट से निर्वाचित सांसद सैयद आगा रुहुल्ला के इस्तीफा दिए जाने की स्थिति में अपने वरिष्ठ नेता अब्दुल रहीम राथर को उपचुनाव लड़ा सकती है।
अब्दुल रहीम राथर वर्तमान में जम्मू-कश्मीर विधानसभा के अध्यक्ष हैं। उनके लोकसभा उपचुनाव लड़ने की स्थिति में गुरेज से निर्वाचित विधायक नजीर अहमद गुरेजी या फिर मुबारक गुल को विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है। गुल पहले भी अध्यक्ष रह चुके हैं।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)