National
3 दिन की बेटी का तोहफा, पिता बनते ही पैरा एथलीट अशोक की किस्मत चमकी; Asian Games में जीता सिल्वर मेडल
परमजीत सिंह, गोहाना। घर में बेटी ने आंखें खोलीं तो हजारों किलोमीटर दूर जापान में पिता अशोक मलिक ने देश के लिए रजत पदक जीत लिया। परिवार में नन्हीं परी के आने की खुशियां थीं और जापान में अशोक देश का नाम रोशन करने के लिए दम
लेखक Paramjeet Singh144K पढ़े गए

परमजीत सिंह, गोहाना। घर में बेटी ने आंखें खोलीं तो हजारों किलोमीटर दूर जापान में पिता अशोक मलिक ने देश के लिए रजत पदक जीत लिया। परिवार में नन्हीं परी के आने की खुशियां थीं और जापान में अशोक देश का नाम रोशन करने के लिए दमखम दिखा रहे थे।
पत्नी गीतिका ने तीन दिन पहले बेटी को जन्म दिया था। इसी दौरान अशोक ने एशियाई पैरा खेलों में रजत पदक जीतकर परिवार की खुशियां दोगुनी कर दीं।



